एसडीएम अनिल कुमार ने किया मतदान

1001401564.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house
Bihar18news
Bihar
Gopalganj
एसडीएम ने किया मतदान आप भी पहुंचे मतदान केंद्र पर Bihar Gopalganj=गोपालगंज एसडीएम अनिल कुमार ने किया मतदान, जनता से की अपील— “निर्भीक होकर करें मतदान”

बिहार विधानसभा

चुनाव 2025 के पहले चरण में गोपालगंज जिले में मतदान उत्साहपूर्ण माहौल में जारी है। इसी क्रम में गोपालगंज के एसडीएम अनिल कुमार ने भी मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने जिले की जनता से अपील की कि वे निर्भीक होकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे और

    लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएं।

    एसडीएम अनिल कुमार ने कहा, “मैंने अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भूमिका निभाई है। मैंने मतदान कर दिया है, अब आप भी अपने घर-बार का काम छोड़कर मतदान केंद्र जरूर जाएं। आपका एक वोट जिले और राज्य के भविष्य को दिशा देगा।”

    उन्होंने यह भी

      बताया कि जिले में सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। हर बूथ पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं, ताकि कोई भी मतदाता भय या दबाव में आए बिना मतदान कर

    • सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पूरी नजर हर मतदान केंद्र पर है और मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।

      एसडीएम ने मतदाताओं से

    • अपील की कि वे मतदान को केवल अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य समझें और बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र की मजबूती आपकी भागीदारी से ही संभव है, इसलिए निर्भीक होकर बूथ पर जाएं और अपने वोट से बिहार का भविष्य तय करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *