महागठबंधन प्रत्याशी व राजद विधायक प्रेम शंकर यादव ने किया मतदान

FB_IMG_1762411888965

वोट देकर निकले मतदान केंद्र से विधायक प्रेम शंकर यादव
राजद विधायक प्रेम शंकर ने वोट करने की जनता से अपील
रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house rajad vidhayak ka vote Janata se appeal Bihar Gopalganj=बैकुंठपुर विधानसभा महागठबंधन प्रत्याशी प्रेम शंकर यादव ने डाला वोट, कहा— “पहले मतदान, फिर जलपान”

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान में आज

महागठबंधन प्रत्याशी और राजद विधायक प्रेम शंकर यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र बैकुंठपुर में पहुंचकर मतदान किया।

    वोट डालने के बाद उन्होंने जनता से अपील की— “पहले मतदान, फिर जलपान”, ताकि अधिक से अधिक लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले सकें।

    मतदान के बाद प्रेम शंकर यादव ने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बैकुंठपुर की जनता को संबोधित करते हुए कहा, “आज मैंने सुंदर, सशक्त, सौहार्दपूर्ण और प्रगतिशील बैकुंठपुर तथा नए बिहार के निर्माण के लिए मतदान किया है। यह सिर्फ एक वोट नहीं, बल्कि हमारे मान, सम्मान और स्वाभिमान की आवाज है।”

    राजद विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार है, और हर मतदाता को इसे निडर होकर प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता का एक-एक वोट न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे बिहार के भविष्य की दिशा तय करेगा।

    यादव ने बैकुंठपुर के सभी मतदाताओं— बुजुर्गों, माताओं-बहनों, युवाओं और साथियों से अपील की कि वे घर से निकलकर मतदान केंद्रों पर जाएं और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा, “जय बैकुंठपुर, जय बिहार, जय जनतंत्र, जय जनता जनार्दन”, यही हमारा संकल्प है।

    प्रेम शंकर यादव के इस

  1. संदेश को सोशल मीडिया पर भी व्यापक समर्थन मिला है, जहाँ उन्होंने #MahaGathbandhan, #VoteForDemocracy, और #JanSeva जैसे हैशटैग के साथ लोगों से मतदान के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *