गोपालगंज जिले में 30% मतदान लोगों में उत्साह

1001401150.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house matdan pratishat Suraksha ke vyapak intejaam Bihar Gopalganj=Bihar18news बिहार विधानसभा चुनाव 2025: गोपालगंज में 11 बजे तक 29.95% मतदान, मतदाताओं में दिखा जोश

बिहार विधानसभा

चुनाव 2025 के पहले चरण में गोपालगंज जिले में मतदान पूरी रफ्तार पर है। जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के 2,373 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह 11 बजे तक जिले में औसतन 29.95% मतदान दर्ज किया गया है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ था और शाम 6 बजे तक चलेगा।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सुचारू

    मतदान जारी है। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। हर बूथ पर पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है ताकि मतदाता निडर होकर वोट डाल सकें।

    विधानसभा वार आंकड़ों के अनुसार, बैकुंठपुर में 27.27%, बरौली में 30.50%, गोपालगंज में 27.91%, कुचायकोट में 31.84%, भोरे में 29.60% और हथुआ में 32.40% मतदान हुआ है। हथुआ विधानसभा क्षेत्र अब तक सर्वाधिक मतदान वाले क्षेत्रों में शामिल है।

    जिले के ग्रामीण इलाकों में भी मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में निर्भीक होकर मतदान करें और अपने वोट से बिहार के भविष्य का निर्माण करें।

    एनडीए के उम्मीदवार बैकुंठपुर विधानसभा के डुमरिया निवासी भाजपा के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी अपने पत्नी संग मताधिकार के प्रयोग के बाद जनता से अपील की आप लोग भी मतदान के लिए घर से निकले और मतदान करें मैं अपना मतदान कर दिया लोकतंत्र के पर्व को मजबूत करेंl

    प्रशासन को उम्मीद है

  1. कि दोपहर बाद मतदान की रफ्तार और तेज होगी तथा शाम तक मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *