रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house SP Ne ki appeal kare matdan aapki Suraksha Mein Main Bihar Gopalganj=Bihar18news गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने डाला वोट, मतदाताओं से की लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने की अपील
Bihar Gopalganj=गोपालगंज में विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने भी मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला। एसपी ने मतदान के बाद जिलेवासियों से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि “मैंने सुरक्षा व्यवस्था के साथ अपना मतदान भी कर लिया है। आप सभी मतदाता भी निडर होकर मतदान केंद्रों पर पहुंचें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।” एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात है।
उन्होंने जनता को
भरोसा दिलाया कि शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
एसपी ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है — इसलिए हर मतदाता को अपने वोट का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

