उपेंद्र कुशवाहा ने मिथिलेश तिवारी के लिए मांगी वोट

1001387742.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar Gopalganj NDA Baikunthpur vidhansabha रोड शो Bihar Gopalganj= बैकुंठपुर में खिलेगा कमल निशान: उपेन्द्र कुशवाहा ने मिथिलेश तिवारी के समर्थन में किया जनआह्वान

आगामी

  • विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन ने बैकुंठपुर में अपनी चुनावी ताकत का प्रदर्शन किया। रविवार को भगवानपुर रोड स्थित दिघवा दुबौली में आयोजित विजय संकल्प सभा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष में जनसमर्थन की अपील की।

    सभा को संबोधित करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि इस बार बैकुंठपुर में कमल निशान खिलेगा। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि आगामी 6 नवंबर को क्रमांक संख्या 3 पर कमल वाला बटन दबाकर एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को विजयी बनाएं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। एनडीए सरकार ने हर वर्ग के हित में कार्य किया है और यह

      चुनाव विकास बनाम अव्यवस्था की लड़ाई है।

      कुशवाहा ने कहा कि जनता का उत्साह, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और एनडीए के प्रति लोगों का अटूट विश्वास इस जनसभा को ऐतिहासिक बना रहा है। उन्होंने

      कहा कि बैकुंठपुर की जनता ने विकास और स्थिरता के लिए मन बना लिया है।

      जनसभा स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी रही और कार्यकर्ताओं ने “एनडीए आएगी, बिहार बढ़ेगा” के नारों से माहौल को जोशीला बना दिया।

      कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा एवं जदयू के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपेन्द्र कुशवाहा ने सभी समर्थकों और जनता का आभार व्यक्त करते हुए एनडीए की जीत का विश्वास जताया।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *