78 साल में राज्य में 26 लाख सरकारी नौकरी पीके ने लालू परिवार पर किया हमला

1001338235.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र
Media house
Bihar
Gopalganj Bihar18news Prashant Kishor jansabha Barauli vidhansabha Apne pratyashi ke liye samarthan ki Mang RJD per Hamla फ़ैज़ अहमद के लिए बरौली विधानसभा में जनता का समर्थन मांगते पीके लालू के लाल और परिवार पर बोला हमला। 78 साल में 26 लाख नौकरी

    तेजस्वी पर प्रशांत किशोर का हमला — कहा, अब तो बिहार को सोने की लंका बनाने का वादा भी कर सकते हैं”
    Bihar Gopalganj=
    जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने गुरुवार को गोपालगंज जिले के बरौली में राजद नेता तेजस्वी यादव और एनडीए गठबंधन दोनों पर तीखा हमला बोला। बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार अभियान के तहत उन्होंने कई स्थानों पर

  • जनसंपर्क किया और पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब जनता पुराने वादों और झूठे सपनों में नहीं फंसने वाली है।

    प्रशांत किशोर ने कहा,

    तेजस्वी यादव अब बिहार को सोने की लंका बनाने का वादा भी कर सकते हैं। पिछले 78 साल में राज्य में सिर्फ 26 लाख सरकारी नौकरियां दी गईं, जिनमें से 18 साल उनकी ही सरकार रही। तब रोजगार क्यों नहीं मिला? अब घर-घर नौकरी देने की बात कर फिर से जनता को

  • बेवकूफ़ बनाया जा रहा है। लेकिन लोग अब इनके झांसे में नहीं आएंगे।

    उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता इस बार न तो एनडीए को मौका देगी और न ही पुराने जंगलराज को लौटने देगी।

    > “अब बिहार में एक नई व्यवस्था बनेगी — जन सुराज की व्यवस्था,

      उन्होंने कहा।

      “प्रवासी जन सुराज सरकार बनाने का संकल्प लेकर आ रहे

      त्योहारों के दौरान ट्रेनों में भीड़ और ट्रेनों के रोके जाने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा।

      दिवाली और छठ पर जो प्रवासी बिहार लौट रहे हैं, वे जन सुराज सरकार बनाने का संकल्प लेकर आ रहे हैं। इससे डरी हुई सरकार ट्रेनें रोक रही है। अगर हम अपने बच्चों के लिए सजग नहीं हुए तो वे यूं ही गुजरात-महाराष्ट्र जाकर मजदूरी करेंगे और धक्के खाकर लौटेंगे,
      प्रशांत किशोर ने कहा।

      उन्होंने लोगों से अपील

    की कि इस बार बदलाव के लिए वोट दें ताकि आने वाले समय में किसी को रोजगार के लिए बिहार से बाहर न जाना पड़े।

    स्थानीय प्रत्याशी फैज अहमद के लिए मांगा समर्थन

    प्रशांत किशोर ने बरौली विधानसभा क्षेत्र के जन सुराज प्रत्याशी फैज अहमद के पक्ष में भी समर्थन की अपील की।

    अगर फ़ैज अहमद नहीं जीते तो यह जनता की हार होगी। इस चुनाव में आप प्रशांत किशोर को देखकर वोट दीजिए,
    उन्होंने कहा।

    सारण, सिवान और गोपालगंज में जनसंपर्क अभियान

    इससे पहले प्रशांत किशोर ने सारण, सिवान और गोपालगंज की कई विधानसभाओं में जनसंपर्क किया। उन्होंने मंदिरों में दर्शन किए, बहम्बारा शरीफ मजार पर चादरपोशी की और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर जन सुराज प्रत्याशियों के

      पक्ष में समर्थन मांगा। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *