सिधवलिया में जीविका द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित
Bihar Gopalganj=गोपालगंज के सिधवलिया। प्रखंड के शेर मध्य विद्यालय परिसर में जीविका द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीविका के पंचायत समन्वयकों ने महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
पंचायत समन्वयक चंदन कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा विधवा, वृद्धा और विकलांग पेंशन की राशि में बढ़ोतरी की गई है। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह नीतीश कुमार की योजनाओं पर चर्चा
सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण महिलाओं को[/ पंचायत स्तर पर बने विवाह भवन में शादी विवाह के लिए खर्चा नहीं लगेगा Http के तहत विवाह भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक प्रखंड में जीविका दीदी की रसोई योजना लागू की जाएगी। महिलाओं की सुविधा के लिए जीविका साख सहकारी संघ लिमिटेड के तहत एक बैंक खोला गया है, जहाँ वे बचत खाता खोल सकती हैं और ऋण की सुविधा प्राप्त कर सकती हैं।
वहीं, पंचायत समन्वयक संजय कुमार प्रसाद ने कहा कि सरकार हर परिवार को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है। महिला रोजगार समूह से जुड़ी प्रत्येक महिला को रोजगार के लिए 10 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि समूह से वंचित महिलाओं को भी जीविका से जोड़कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
कार्यक्रम में जीविका मित्र सुशीला देवी, रंजू देवी, सीता देवी, अंजलि देवी समेत अनेक महिलाएँ मौजूद थीं।
