जिला पदाधिकारी को सौंपा गया आवेदन, क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत
Bihar Gopalganj=गोपालगंज।
क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैकुंठपुर जदयू के पूर्व विधायक बिहार सरकार के नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने ने जिला पदाधिकारी, पवन कुमार से मुलाकात की और एक लिखित आवेदन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।
सौंपे गए आवेदन में सबसे पहले एन.एच-27 पर ग्राम सदौवां, फुटानीगंज के पास सड़क कटाव की समस्या को उठाया गया। इसके अलावा बैकुंठपुर प्रखंड अंतर्गत कतालपुर की निबंधित भूमि पर
नव-सृजित प्राथमिक विद्यालय (जनता बाजार) का भवन निर्माण कराने की मांग भी की गई।
आवेदन में वार्ड संख्या 11 एवं 12, कतालपुर में नली-गली
योजना के तहत पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण की मांग रखी गई। साथ ही, कलालपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4, 5, 7, 11, 12 एवं 13 में नल-जल योजना से जुड़ी गड़बड़ियों पर भी जिला प्रशासन का ध्यान आपदा पीड़ितों की मददविभिन्न समस्याओं को लेकरआकर्षित कराया गया।
सबसे गंभीर मामला बिजली दुर्घटना से जुड़ा हुआ रखा गया। ग्राम बखरौर, टोला गंगवा निवासी श्रीमती पुष्पा देवी (उम्र 48 वर्ष, पति स्व. उदयनारायण सिंह) ने बताया कि उनके पति की मौत घर के पास गिरे हुए नंगे बिजली तार की चपेट में आने से हो गई। उन्होंने जिला पदाधिकारी से नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की।
मंजीत सिंह ने कहा कि ने कहा कि इन समस्याओं के कारण ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि जल्द से जल्द सभी मुद्दों पर ठोस कदम उठाए जाएंगे।