Bihar,raviranjankumar Midiahaus adit by rimakumari Gopalganj=हरपुर टेंगराही में समाजसेवी स्व. भगवान प्रसाद सिंह की 31वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई
गोपालगंज, सिधवलिया प्रखंड के हरपुर टेंगराही गांव के प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय भगवान प्रसाद सिंह की 31वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
-
इस अवसर पर ग्रामीणों, स्वजनों एवं गणमान्य लोगों ने उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति किए गए योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
- सामाजिक समरसता, सेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका योगदान आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
पुण्यतिथि के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ग्रामीणों एवं परिजनों ने फलदार वृक्षों का रोपण भी
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय भगवान प्रसाद सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित
-
कर उन्हें नमन करने से हुई। उपस्थित लोगों ने उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और उनके समाजसेवा के कार्यों को प्रेरणादायी बताया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्व. भगवान प्रसाद सिंह ने अपने जीवन में
किया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल स्व. भगवान प्रसाद सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण का संदेश भी है।
इस दौरान अधिवक्ता अजय सिन्हा ने श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में ऐसे व्यक्तित्वों का योगदान सदैव याद रखा जाएगा और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति वास्तविक श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में अभिनव
सिन्हा, राजाराम पाण्डेय, चुन्नू मिश्रा, चुनमुन दूबे, रमन कुशवाहा, रामपुकार प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा का समापन स्व. भगवान प्रसाद सिंह
की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।

