रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
गोपालगंज। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटेया खास स्थित महम्मदपुर-छापर रोड पर बगीस मोड़ के समीप गुरुवार की संध्या एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिसमें अमित कुमार (26), पिता ओसिहर सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मंटू कुमार भी जख्मी हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को झझवा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी स्थिति गंभीर बनी रहने पर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान अमित कुमार की मौत हो गई।
बताया जाता
-
है कि मृतक अमित कुमार पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था और हरियाणा के हिसार स्थित प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में काम करता था। वह छठ पर्व के अवसर पर घर आया हुआ था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां माया देवी समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थाना अध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि पिकअप को जप्त कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे

