Bihar Gopalganj breaking news ससुराल में सड़क दुर्घटना में दामाद की मौत पत्नी और भांजा अस्पताल में

1001877708.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=जिले के सिधवलिया प्रखंड में झझवा–सिधवलिया रोड स्थित जोधन मोड़ तिरमोहानी पर गुरुवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और साले का नाबालिग पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष में मातम छा गया।
मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा मठिया गांव निवासी 38 वर्षीय छोटेलाल राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि छोटेलाल राम अपनी पत्नी रीना देवी के साथ सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया इनामीटोला गांव स्थित ससुराल आए थे। वे अपने साले राजेश राम के आठ वर्षीय पुत्र बंटी कुमार को पढ़ाई के लिए अपने साथ घर ले जा

  • रहे थे। ससुराल से महज 700 मीटर की दूरी पर जोधन मोड़ के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें छोटेलाल राम की मौके पर ही मौत हो गई।
    घटना के बाद महम्मदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सिधवलिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया।
    थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरी बाइक की
    • तलाश की जा रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मृतक के चार बच्चे हैं। घटना के

    • बाद बेटी पिता के शव से लिपटकर रोती रही, वहीं पत्नी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *