Bihar Gopalganj ई रिक्शा की टक्कर से वृद्ध की मौत

1001853922.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=पैदल राहगीर को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; चालक गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कांशी टेगराही गांव में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पैदल जा रहे 62 वर्षीय मुस्ताक अहमद को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ई-रिक्शा चालक गोविंद राय को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना अध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है और

    मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन दहाड़ मारकर रो रहे हैं और पूरे गांव में शोक का

      माहौल है। मुस्ताक अहमद की अचानक मौत से लोग स्तब्ध हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
      घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक प्रेम शंकर यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं और प्रशासन से

    • न्याय की मांग की है। यह हादसा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सड़क पर सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *