रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=गोपालगंज में सनसनी ₹100 के लिए बेटे ने की मां की हत्या
गोपालगंज (बिहार) जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरीबिन टोली गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने महज ₹100 के लिए अपनी मां की गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतका की पहचान सुमित्रा देवी के रूप में हुई है, जो गणेश रावत की
-
पत्नी थीं। आरोप है कि उनका बेटा रामभरोस रावत नशा करने का आदी था। घटना के दिन उसने
- अपनी मां से नशे के लिए ₹100 की मांग की थी। जब मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो गुस्से में आकर उसने धारदार हथियार ‘दाब’ से उनकी गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे रामभरोस रावत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।
इस संबंध में एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के नशे का आदी होने की बात सामने-
आई है। उन्होंने कहा कि एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य एकत्र कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पीडी ट्रायल
चलाकर आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

