रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=गोपालगंज में अपराध नियंत्रण को लेकर सभी होटलों में पुलिस की सघन छापेमारी
गोपालगंज जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर
अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर जिले के सभी होटलों में एक साथ सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रांजल कुमार ने किया। उनके नेतृत्व
-
में नगर थाना अध्यक्ष प्रवीन प्रभाकर तथा नगर थाना की पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न होटलों में गहन तलाशी ली।
- पराधियों को किसी भी प्रकार का सुरक्षित ठिकाना न मिलने देना है। पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दें।
सदरएसडीपीओ प्रांजल कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है और आगे भी इस-
तरह के औचक निरीक्षण और जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
इस सघन जांच
पुलिस द्वारा होटल रजिस्टर, आगंतुकों की पहचान, ठहरने के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान होटल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए और सभी मेहमानों का पूरा विवरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। कई होटलों में अनियमितता पाए जाने पर होटल संचालकों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।
जांच अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान करने पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई का उद्देश्य जिले में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण पाना और अ
अभियान से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और आम लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि ऐसे अभियानों से जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

