रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=राजापट्टी में रंगदारी का विरोध करने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
गोपालगंज जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापट्टी गांव में रंगदारी मांगने का
विरोध करने पर एक दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में दुकानदार टुनटुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, टुनटुन कुमार की राजापट्टी में दुकान है। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनसे लगातार रंगदारी की मांग की जा रही थी। जब दुकानदार ने रंगदारी देने से इनकार किया और इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गुस्से में आकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने शरीर के कई हिस्सों पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े।
घटना के बाद आसपासके लोगों ने तुरंत घायल दुकानदार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया,
जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें गहरे जख्म आए हैं और बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की संभावना है।
यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की हरकतें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित दुकानदार के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का
थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को
-
गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

