रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar Gopalganj=
Baikunthpur vidhansabha Sanskrit Mein Li Shapath Bhajpa MLA Mithilesh ine khabar गोपालगंज। बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के निर्वाचित विधायक अहम मिथिलेश तिवारी ने सोमवार को अष्टादश बिहार विधान सभा में देवभाषा संस्कृत में शपथ लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जैसे
ही उनका नाम पुकारा गया, वे आत्मविश्वास के साथ भारतीय परंपरा तथा सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक मानी जाने वाली संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण की। उनके इस कदम ने सदन में मौजूद सदस्यों और दर्शकों के बीच अलग ही उत्साह का माहौल बना दिया।मिथिलेश तिवारी ने
शपथ के बाद कहा कि संस्कृत न केवल भारतीय संस्कृति की धरोहर है बल्कि देश की आध्यात्मिक और ज्ञानपरंपरा की आत्मा भी है। संस्कृत में शपथ लेकर उन्होंने समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि अपनी जड़ों, अपनी भाषा और अपनी संस्कृतियों को सम्मान देना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह शपथ सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि ज
नता की सेवा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प है।
विधायक ने बैकुंठपुर की जनता के समर्थन और विश्वास के लिए विशेष
आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत व्यक्तिगत नहीं, बल्कि बैकुंठपुर की जनता की विजय है। उनके अनुसार, क्षेत्र के विकास, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और कृषि जैसी प्राथमिक आवश्यकताओं को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम करने का संकल्प भी दोहराया।
मिथिलेश तिवारी ने कहा कि संस्कृति, सेवा और संवेदना—इन तीनों को केंद्र में रखकर वे बैकुंठपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि संस्कृत में शपथ लेकर उन्होंने यह संदेश दिया है कि नई पीढ़ी को भी अपनी भाषाई और सांस्कृतिक परंपरा को अपनाने और गौरवान्वित होने की प्रेरणा मिलेगी।
शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने समर्थकों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा—“आभार बैकुंठपुर,
सोशल मीडिया पर भी उनका संस्कृत शपथ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

