Midiahaus Bihar Gopalganj=
सिधवलिया प्रखंड के बुचेया संकुल संसाधन केंद्र के प्रांगण में प्रखंड के दिव्यांग छात्रों के अभिभावकों को दिव्यांगता के प्रति जागरूक कर समाज को मुख्य धारा में जोड़ने एवं उन्हें उपकरण की ऊपलब्धता सुनिश्चित कराने की कवायद तेज कर दी गई है l इसके लिए प्रथम
प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह चौहान और राजेश कुमार् ने प्रशिक्षण देते हुए अध्ययनरत दिव्यांगों के अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई समेत उनकी सुरक्षा व समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जागरूक किया l प्रखंड समावेशी शिक्षा को ऑर्डिनेटर ने बताया कि अभिभावकों के संख्या के अनुसार 40-40
-
अभिभावकों को दूसरे चरण में प्रशिक्षित किया जाएगा l मौक़े पर बीआरसी के राजन कुमार, संजय कुमार, दिलीप कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे l
