Midiahaus Bihar Gopalganj=गोपालगंज
सिधवलिया थाने क्षेत्र के
सलेमपुर गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद के मामले में हुई मारपीट में सिधवलिया थाने की पुलिस ने दोनो पक्षों के विरुद्ध कॉउंटर केस
करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनो पक्षों से नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया l बता दें कि सलेमपुर गांव में शुक्रवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर विस्मिला बेगम और बेबी देवी के बीच मारपीट हुई जिसमे दोनो पक्षों के लोग घायल हुए l सूचना पाकर पहुंची थाने की पुलिस ने एक पक्ष के विस्मिला बेगम के बयान पर बेबी देवी,शिवजी प्रसाद, अर्जुन प्रसाद सहित 17 व्यक्तियों पर प्राथमिकी किया l वहीं, पुलिस ने दूसरे पक्ष के
बेबी देवी के बयान पर विस्मिला बेगम, अख्तर मिया ,रईस आलम सहित 6 व्यक्तियों पर प्राथमिकी किया l दरोगा अंकित कुमार पासवान ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के अख्तर मियां, रईस आलम,
विस्मिला बेगम,नासरीन बेगम तथा दूसरे पक्ष के शिवजी प्रसाद, अर्जुन प्रसाद,फुलझड़ी देवी,प्रेमशीला देवी और पुष्पा देवी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय में भेज दिया l
